Homeझारखंडझारखंड में प्रधानमंत्री के मन की बात में 10 लाख से अधिक...

झारखंड में प्रधानमंत्री के मन की बात में 10 लाख से अधिक लोग हुए शामिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: PM नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने भारत (India) के सामाजिक ताने-बाने को मजबूती देने, समाज को एक सूत्र में पिरोने और चरैवेति-चरैवेति-चरैवेति के संकल्प के साथ रविवार को 100वीं बार देश से मन की बात (Mann Ki baat) की।

झारखंड (Jharkhand) BJP ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाया। मन की बात सुनने के लिए प्रदेश BJP ने राज्य के कुल 9000 स्थानों पर कैंप लगाया गया, जहां 10 लाख से अधिक लोगों ने PM के मन की बात का 100वां एपिसोड सुना।

रांची में मन की बात कार्यक्रम को लेकर झारखंड BJP  नेताओं में उत्साह देखा गया।

झारखंड में प्रधानमंत्री के मन की बात में 10 लाख से अधिक लोग हुए शामिल- Over 10 lakh people attend PM's Mann Ki Baat in Jharkhand

दो हजार से ज्यादा आदिवासी महिला कार्यक्रम में शामिल

रांची में खिजरी विधानसभा (Khijri Assembly) क्षेत्र के महिलौंग जतराटांड़ बूथ संख्या 187 पर बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोगों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

उनके साथ प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, छोटानागपुर सरना समिति (Chhotanagpur Sarna Committee) के अध्यक्ष बिरसा पाहन, सुजाता मिंज, सोहन मुंडा, अशोक मुंडा, रतनू कुजूर, शिबू मुंडा सहित बड़ी संख्या में जनजातीय लोगों ने PM मोदी की मन की बात के 100वें संस्करण को सुना।

दो हजार से ज्यादा आदिवासी महिला और पुरुष पारंपरिक वेषभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुए।

झारखंड में प्रधानमंत्री के मन की बात में 10 लाख से अधिक लोग हुए शामिल- Over 10 lakh people attend PM's Mann Ki Baat in Jharkhand

समाज में परिवर्तन ला रहा मन की बात : दीपक प्रकाश

BJP प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह दुनिया का अनूठा कार्यक्रम है। PM के मन की बात से समाज में बदलाव हो रहा है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, वोकल फॉर लोकल सहित कई ऐसे आह्वान PM ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से किया है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा हो रहा है।

विपक्ष (Opposition) द्वारा मन की बात कार्यक्रम पर तंज कसने के सवाल पर दीपक प्रकाश ने कहा कि आज विपक्ष PM और उनकी मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता से घबराया हुआ है।

मन की बात एक प्रेरणादायक उद्बोधन : प्रदीप वर्मा

प्रदेश BJP के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि PM के मन की बात कार्यक्रम एक प्रेरणादायक उद्बोधन है। मन की बात कार्यक्रम जन आंदोलन का रूप ले लिया है।

यही कारण है कि आज यहां बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग भी मन की बात सुनने आये हैं।

कौन नेता कहां रहे उपस्थित

नेता विधायक दल और पूर्व CM बाबूलाल मरांडी : गिरिडीह तिसरी प्रखंड के मंसाडीह उच्च विद्यालय प्रांगण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास : बर्मा माइंस, जमशेदपुर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र : हिनू मंडल के बूथ संख्या 405 पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह : धनबाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा : अंडमान, निकोबार द्वीप केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी : कोडरमा इनके अलावा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों पर शामिल हुए।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...