Homeझारखंडझारखंड : जादू टोना के आरोप में दो महिलाओं पर लगा 2...

झारखंड : जादू टोना के आरोप में दो महिलाओं पर लगा 2 लाख का जुर्माना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र के घाटचोरा गांव के ग्रामीणों ने जादू टोना करने के आरोप में गांव की ही दो महिलाओं को गत बुधवार की देर रात तक बंधक बनाकर बिजली के खंभे में घंटों बांधकर रखा था।

ग्रामीणों का आरोप है कि वे गांव के ही मंगल मुरमू का पुतला बनाकर जादू टोना के जरिए कब्रिस्तान में उसका अंतिम संस्कार कर रही थीं।

संयोग से गांव के कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा करते देख लिया। पूछताछ करने पर दोनों ने जादू टोना करने की बात स्वीकार की।

फिर क्या था मौके पर ग्रामीण जुट गए और उन्हें गांव में ही बिजली के खंभे से घंटों बांधकर रखा।

सूचना मिलते ही गुरुवार की सुबह एसडीपीओ महेशपुर नवनीत एंथोनी हेम्बरम अपने अधीनस्थ महेशपुर, पाकुड़िया तथा अमड़ापाड़ा तीनों थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को छुड़ाने की कोशिश की।

लेकिन ग्रामीणों ने छोड़ने से मना कर दिया। बहुत समझाने के बाद ग्रामीण संथाल आदिवासी परंपरा के मुताबिक ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत कर तय फैसले की शर्त पर छोड़ने को तैयार हुए।

पंचायत में कहा गया कि चूंकि दोनों महिलाओं ने आपसी विवाद में एक गलत परंपरा की शुरुआत की है इसलिए उन्हें आर्थिक जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके मद्देनजर पंचायत ने दोनों को कुल दो लाख का जुर्माना लगाया।

साथ ही भविष्य में ऐसी गंदी हरकत न करने की हिदायत दी। उनके परिजन द्वारा तत्काल 20 हजार जमा करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया।

जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाओं सुहागिनी सोरेन और पकलु मुरमू का गांव के मंगल मुरमू के परिवार के साथ जमीन जायदाद संबंधी पुराना विवाद चल रहा था।

इसके मद्देनजर अंधविश्वास की मारी दोनों महिलाओं ने मंगल मुरमू का पुतला बनाकर कब्रिस्तान में दफन कर दिया।

उनका मानना था कि ऐसा करने से मंगल सपरिवार मर जाएगा। जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण उनके खिलाफ उग्र हो उठे थे।

इस संबंध में एसपी हृदीप पी जनार्दनन ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और समाज के सहयोग से उन्हें मुक्त करा लिया था।

जुर्माना वसूलने की बात है तो इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। अगर पीड़ित पक्ष इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराएगा तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...