चार दिन पहले गिरफ्तार आरोपी की पलामू सेंट्रल जेल में मौत, अपहरण के आरोप में…

0
13
Palamu central jail
Advertisement

Palamu Central Jail: अपहरण के आरोप में चार दिन पहले गिरफ्तार आरोपी की आज बुधवार की सुबह पलामू सेंट्रल जेल में मौत हो गई। मृतक कैदी की पहचान पलामू के मेदिनीनगर टाउन थानांतर्गत बारालोटा निवासी कुंदन कुमार पांडेय के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे कुंदन की तबीयत अचानक खराब हो गयी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां सुबह के 6:30 बजे के करीब कुंदन कुमार की मौत हो गयी।

पलामू सेंट्रल जेल प्रबंधन की तरफ से पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) पहुंच गये है। दंडाधिकारी के मौजूदगी में शक के पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है।

स्कूली बच्चों के अपहरण का आरोप

बीते 6 सितंबर को मेदिनीनगर टाउन थानांतर्गत दो स्कूली बच्चों के अपहरण के आरोप में श चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों बच्चों का रेस्क्यू किया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक कुंदन कुमार पांडेय भी था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कुंदन कुमार पांडेय सहित अन्य आरोपियों को जेल में भेज दिया था।