Homeझारखंडअंधविश्वास में गोली कांड के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 28 मार्च...

अंधविश्वास में गोली कांड के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 28 मार्च की रात में..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Firing Case: पांकी थाना क्षेत्र के हरैया में कैलू साव पर गोली अंधविश्वास (Superstition) में चलाई गई थी। इस गोली कांड को रिटायर्ड CCL कर्मी नान्हू मोची, राजदेव साहू व उसकी पत्नी सुषमा देवी ने षड्यंत्र रचकर चलवायी थी।

पुलिस ने इस कांड के साजिशकर्ता रिटायर्ड सीसीएलकर्मी (Retired CCL Employee) और महिला आरोपी सुषमा देवी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पति राजदेव साव फरार है।

28 मार्च की रात में कैलू साव के घर में घुसकर उसके जबड़े में गोली मार दी गई थी। प्रशिक्षु IPS सह पांकी के थाना प्रभारी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में कांड के उद्वेदन के लिए टीम बनाई गई।

इस क्रम में पीड़ित के पड़ोस में रहने वाले रिटायर्ड CCL कर्मी नान्हू मोची, राजदेव साव और उसकी पत्नी सुषमा का इसमें षड्यंत्र नजर आया। पुलिस ने छानबीन में पाया कि हत्या करने के इरादे से कैलू पर गोली चलाई गई थी।

नान्हू मोची ने पूछताछ में बताया कि चार वर्षों से उसके इकलौते पुत्र पर ओझा गुनी करके कैलू ने उसे कपकपी की बीमारी करवा दी है।

बेटे का बहुत से डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन बीमारी ठीक नहीं हुई। ऐसे में अंधविश्वास में आकर राजदेव और उसकी पत्नी के साथ हत्या (Murder) का षडयंत्र किया।

वहीं सुषमा देवी के स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार वर्षों पहले उसके भसुर की मौत कैलू साव द्वारा किए गए ओझा गुणी के कारण हो गई थी। कुछ वर्ष पूर्व उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की घटना में कैलू साव का भतीजा शामिल था।

पुलिस द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया था, लेकिन कैलू साव ने उसे जेल से जल्द बाहर निकलवा लिया था। इसके अलावा उसके पति राजदेव के पैरों की बीमारी बहुत दिनों से ठीक नहीं हो रही थी। इन सभी के पीछे कैलू साव द्वारा ओझा गुणी का कारण बताया गया था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...