Latest Newsबिहारबिहार में कोरोना संक्रमण दर 3.5 फीसदी पहुंची, 6 हजार से अधिक...

बिहार में कोरोना संक्रमण दर 3.5 फीसदी पहुंची, 6 हजार से अधिक नए मामले

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में पिछले दिनों के मुकाबले कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड 19 के छह हजार अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हजार को पार कर गई है।

इस बीच पिछले 24 घंटे में 7 मरीजों की मृत्यु भी हुई है। राज्य में अब संक्रमण दर 3.5 फीसदी पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को 6413 नए मामले सामने आए थे।

बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार की तुलना में गुरुवार को मिले मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। राज्य में गुरुवार को 6,393 नए मरीजों की पहचान की गई है।

राज्य में मिले नए मरीजों में सबसे अधिक 2,275 मरीज पटना जिले में सामने आए, जबकि बेगूसराय में 209, भागलपुर में 273, नालंदा में 215 तथा सहरसा में 256 नए मरीजों की पहचान हुई है।

राज्य के 38 जिलों में से 17 जिलों में 100 से ज्यादा नए मरीजों की पहचान की गई हैं।

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 82 हजार 377 नमूनों की जांच की गई है। इस बीच, राज्य में सात संक्रमित लोगो की मौत भी हुई है। इस दौरान 3,671 लोग कोरोना को मात देकर संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

राज्य में संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होने के बाद रिकवरी रेट में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को रिकवरी रेट 94.34 प्रतिशत दर्ज किया गया। राज्य में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 31,374 तक पहुंच गई है।

राज्य में राहत की बात है कि अधिकांश सक्रिय मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...