पेट्रोल-डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर, कच्चा तेल पहुंचा 78 डालर प्रति बैरल के करीब

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। कारोबार की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 73 डॉलर प्रति बैरल (Barrel) पर ट्रेंड (Trend) कर रहा है।

इसके बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र (public area) की तेल एवं गैस (oil and gas) विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल (Petrol) की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इंडियन ऑयल (Indian oil) की वेबसाइट (Website) के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है। इसी तरह, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 77.87 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 72.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, पिछले 6 महीनों से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है।

Share This Article