Latest Newsझारखंडरांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। रोजाना यहां वीआईपी से लेकर आम लोग, वकील और कर्मचारी बड़ी संख्या में आते-जाते हैं, लेकिन साफ-सफाई की व्यवस्था पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कोर्ट परिसर में जगह-जगह कचरा जमा है, जिससे वहां काम करने वाले लोगों और आने वाले पक्षकारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम पास, फिर भी नहीं दिख रहा असर

हैरानी की बात यह है कि सिविल कोर्ट और रांची नगर निगम कार्यालय की दूरी लगभग 200 मीटर ही है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था सुस्त नजर आती है। समय-समय पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण भी करते हैं, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं दिखता। लोगों का कहना है कि निरीक्षण के बाद भी अगर व्यवस्था नहीं बदलती, तो यह चिंता का विषय है।

स्वच्छता अभियान के बावजूद हालात जस के तस

गंदगी जमा होने से न्याय परिसर में आने वाले हजारों लोगों को असुविधा होती है। कई बार दुर्गंध और अस्वच्छ माहौल के कारण कामकाज भी प्रभावित होता है। नगर निगम की ओर से बीच-बीच में स्वच्छता अभियान चलाए जाने की बात कही जाती है, लेकिन इसका स्थायी असर नजर नहीं आता। स्थानीय लोगों और वकीलों का मानना है कि नियमित निगरानी और ठोस कार्रवाई के बिना इस समस्या का समाधान संभव नहीं है।

spot_img

Latest articles

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...

857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें...

बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई

रांची :रांची में राज्य के अस्पतालों और नर्सिंग होम से निकलने वाले बायो मेडिकल...

खबरें और भी हैं...