HomeUncategorizedअंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी

अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Published on

spot_img

नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए सेमी हाई स्पीड ट्रेन Vande Bharat Express को हरी झंडी दिखाई।

यह देश की चौथी और हिमाचल प्रदेश के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन है।

PM ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना करने से पहले ट्रेन का निरीक्षण भी किया

ट्रेन 19 अक्टूबर से आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी। ऊना के अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली, यह देश में शुरू की जाने वाली चौथी Vande Bharat Train है और पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्का है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है।

यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन (Train) की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का (Journey) एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन

PM मोदी ने गत वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अगले 75 सप्ताह (15 अगस्त 2023) से पहले देशभर में 75 Vande Bharat Train चलाने की घोषणा की थी।

वापसी में यह ट्रेन अंब-अंदौरा से

रेल मंत्रालय के (Railway Ministry) अनुसार ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी।

यह हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन (Ambala Cantt Railway Station) सुबह 8 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद 8.40 बजे चंडीगढ़ और नंगल डैम 10.07 बजे पहुंचेगी। यह सुबह 10.34 बजे ऊना पहुंचेगी।

इसके बाद 11:05 बजे अंब-अंदौरा पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दोपहर एक बजे रवाना होगी और शाम को 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे। बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन चलेगी।

दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई

उल्लेखनीय है कि देश की पहली Vande Bharat Express को फरवरी 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी।

दूसरी Vande Bharat Express नई दिल्ली-कटड़ा के बीच चलती है।

इसके बाद गत माह 30 सितंबर को भारतीय रेलवे ने दूसरी पीढ़ी की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को गुजरात के गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना किया। इस दूसरी पीढ़ी की वंदे भारत में पहली पीढ़ी की दो ट्रेनों की तुलना में सुविधाओं और उच्च गति में सुधार किया गया है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, 2 सप्ताह बाद अगली तारीख

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका...

साहिल उर्फ कुरकुरे के हत्यारे अमन राजा ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Jharkhand News: रांची के हिंदपीढ़ी में साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या के...

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 पर विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने किया वॉकआउट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सूर्या हांसदा...

झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन की पुस्तक ‘दिव्यता का स्पर्श’ का विमोचन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार, 25...

खबरें और भी हैं...