Latest Newsभारतप्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना...

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य की स्थापना दिवस पर बधाई दी  है. उन्होंने कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में ये राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छूते रहेंगे। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि मनोरम दृश्यों और असाधारण सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध अरुणाचल प्रदेश परंपरा और प्रकृति के बीच सामंजस्य का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं… आशा है कि आने वाले समय में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छूता रहेगा।’’

एक अन्य संदेश में प्रधानमंत्री ने मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मिजोरम अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और चिरस्थायी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है और इसकी मजबूत सामुदायिक भावना और सौम्य लोग दया एवं करुणा जैसे मूल्यों का प्रतीक हैं।
मोदी ने कहा कि परंपराओं, संगीत और रोजमर्रा की जिंदगी के अन्य पहलुओं में झलकने वाली समृद्ध मिजो विरासत बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने लिखा, ‘‘आने वाले वर्षों में मिजोरम विकास के पथ पर अग्रसर हो और नयी नयी उपलब्धियां हासिल करे।’’ अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को 1987 में आज ही के दिन राज्य का दर्जा मिला था।

spot_img

Latest articles

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला पटना! जमीन विवाद में रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या

पटना: पटना के गोपालपुर थाना इलाके के मानपुर बैरिया से ज़मीन विवाद का मामला...

हजारीबाग में सियासी भूचाल पर लगा विराम! हिरासत में लिए गए योगेंद्र साव और निर्मला देवी को देर रात मिली रिहाई

हजारीबाग: हजारीबाग में गुरुवार की शाम राजनीतिक हलचल उस वक्त तेज हो गई जब...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

खबरें और भी हैं...

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला पटना! जमीन विवाद में रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या

पटना: पटना के गोपालपुर थाना इलाके के मानपुर बैरिया से ज़मीन विवाद का मामला...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...