HomeविदेशPM मोदी-कमला हैरिस मुलाकात : प्रधानमंत्री ने अमेरिका को बताया स्वाभाविक सहयोगी

PM मोदी-कमला हैरिस मुलाकात : प्रधानमंत्री ने अमेरिका को बताया स्वाभाविक सहयोगी

Published on

spot_img

वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और अमेरिका को स्वाभाविक सहयोगी बताया है। नरेन्द्र मोदी और अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच गुरुवार को वॉशिंगटन में मुलाकात हुई।

इस दौरान दोनों ने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी, साझा हितों के वैश्विक मुद्दों, अफगानिस्तान और भारत-प्रशांत क्षेत्र पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कमला हैरिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं।

प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी में अमेरिका की ओर से मिले सहयोग, उनके योगदान के लिए हैरिस का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कमला हैरिस ने आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पाकिस्तान की धरती पर कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं। पाकिस्तान को इन आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे अमेरिका और भारत के सुरक्षा हित मजबूत हों।

 कमला हैरिस ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पाकिस्तान तालिबान की मदद कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को साफ लहजे में चेतावनी भी दी कि वह भारत और अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा न बने और अपने यहां पनप रहे आतंकवाद को खत्म करे।

कमला हैरिस ने कहा कि भारत अमेरिका का एक बहुत ही अहम साझेदार है।

अमेरिका को भारत के लोगों की जरूरत और उसके लोगों के वैक्सीनेशन में सहयोग देने पर गर्व है।

उन्होंने कोविड टीकों के निर्यात को फिर से शुरू करने की भारत की घोषणा का स्वागत किया और इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत रोजाना करीब एक करोड़ लोगों को वैक्सीनेट कर रहा है।

मोदी ने कहा कि अमेरिका ने एक सच्चे दोस्त की तरह भारत को सहयोग किया है।

अमेरिकी सरकार, कॉर्पोरेट सेक्टर और अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोग भारत को सहयोग करने के लिए आगे आए।

भारत को कोरोना से लड़ने में इन लोगों ने बहुत सहयोग किया। उन्होंने कहा कि यहां भारतीय समुदाय के लोग दोनों देशों के बीच दोस्ती का रास्ता बन गए हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...