Latest NewsUncategorizedCJI के घर जाकर गणेश पूजन विवाद पर पहली बार PM ने...

CJI के घर जाकर गणेश पूजन विवाद पर पहली बार PM ने खोली जुबान, कहा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM on Ganesh Worship Controversy: मंगलवार को PM Modi अपने जन्मदिन के मौके पर ओडिशा दौरे पर थे।

इस दौरान उन्होंने ओडिशा में सुभद्रा योजना (Subhadra Yojana) की शुरुआत की। इसके अलावा कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

PM मोदी ने CJI के घर जाकर गणेश पूजन में शामिल होने के विवाद पर भी पहली बार बयान दिया है।

PM मोदी ने भुवनेश्वर में कहा कि मैंने गणेश पूजा में हिस्सा लिया……कांग्रेस और उसके पूरे ईकोसिस्टम को दिक्कत हो गई।

PM मोदी ने कहा, बांटो और राज करो की नीति पर चलने वाले अंग्रेजों की नजरों में उस समय भी गणेश उत्सव खटकता था।

आजादी के इतने सालों बाद आज भी समाज को बांटने और तोड़ने में लगे सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से दिक्कत हो रही है।

उन्होंने कहा, आपने देखा होगा कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम के लोग पिछले कुछ दिनों से इसलिए भड़के हुए हैं, क्योंकि मैंने गणपति पूजन में हिस्सा लिया था।

PM मोदी ने कांग्रेस पर किया हमलावार

कांग्रेस पर हमलावार PM मोदी ने कहा, कर्नाटक में जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां इन लोगों ने और भी बड़ा अपराध किया।

इन लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमा को ही सलाखों के पीछे डाल दिया। पूरा देश उन तस्वीरों को देखकर विचलित हो गया।

ये नफरत भरी सोच, समाज में जहर घोलने की मानसिकता हमारे देश के लिए घातक है, इसलिए ऐसी नफरती ताकतों को आगे नहीं बढ़ने देना है। हमें साथ मिलकर कई बड़े मुकाम हासिल करने हैं। हमें ओडिशा को साथ लेकर नई ऊंचाइयों पर जाना है।

बता दें कि PM  मोदी ने ओडिशा सरकार की महिला केंद्रित योजना ‘सुभद्रा’ की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने राज्य में 3,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री ने राज्य में 2,871 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय रेलवे परियोजनाओं (National Railway Projects) का शिलान्यास भी किया। उन्होंने 1,000 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी अनावरण किया।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...