Homeझारखंडपूजा सिंघल के पति अभिषेक झा ने कोर्ट से वापस ली याचिका

पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा ने कोर्ट से वापस ली याचिका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: निलंबित IAS और मनरेगा घोटाला की आरोपी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की क्वैशिंग याचिका (Abhishek Jha quashing petition) पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में अभिषेक की याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अभिषेक झा के अधिवक्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली। अभिषेक झा की ओर से हाई कोर्ट (High Court) के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, विभास सिन्हा और स्नेह सिंह ने पक्ष रखा।

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में अभिषेक झा आरोपित हैं

इससे पूर्व हाई कोर्ट में अभिषेक झा ने अपनी अग्रिम जमानत के साथ उनके खिलाफ ED कोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान को भी रद्द करने की मांग की गयी थी। उन्होंने ED कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ जारी किए गये समन को भी चुनौती दी थी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पांच नवम्बर को अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका को रांची ईडी की कोर्ट ने खारिज कर दिया था। मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) से जुड़े केस में अभिषेक झा आरोपित हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...