Homeभारतमणिपुर में मारे गए 10 कुकी उग्रवादियों की आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

मणिपुर में मारे गए 10 कुकी उग्रवादियों की आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

10 Kuki Militants Killed in Manipur: 11 नवंबर को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 कुकी उग्रवादियों (Kuki Militants) की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।

इसमें पता चला है कि ज्यादातर को पीछे से गोली मारी गई थी। सभी के सिर से लेकर पैर तक पूरे शरीर में गोलियां लगी हैं। कुछ को 10 से ज्यादा गोलियां लगी हैं। इसके अलावा उनके शरीर पर कोई अन्य घाव या टॉर्चर के निशान नहीं हैं।

हालांकि, चार शवों की एक-एक आंख गायब है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जब शवों को असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया तो ज्यादातर वर्दी और खाकी पोशाक में थे।

12 नवंबर को 6 लोगों के शव अस्पताल लाए गए

मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने बताया था कि 11 नवंबर को हाईटेक हथियारों से लैस कुछ वर्दीधारियों ने जिरीबाम में बोरोबेक्रा पुलिस स्टेशन और उससे सटे CRPF कैंप पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इसके बाद हुई मुठभेड़ में 10 आतंकवादी मारे गए थे। इनमें से एक नाबालिग था।

रिपोर्ट में अहम बात यह भी सामने आई है कि मुठभेड़ (Encounter) के अगले दिन यानी 12 नवंबर को 6 लोगों के शव अस्पताल लाए गए थे। उनकी मौत का अनुमानित समय 24 से 36 घंटे पहले था। 14 नवंबर को 4 लोगों के शव लाए गए थे, जिनकी मौत का अनुमानित समय 72 से 96 घंटे पहले का था। ये 4 शव सडऩे लगे थे। जबकि एक की मौत का अनुमानित समय 48 से 72 घंटे पहले था।

spot_img

Latest articles

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...

बड़कागांव में बदाम कोल परियोजना के लिए NTPC को 30 साल की लीज पर जमीन मिली

Badam Coal Project in Barkagaon : झारखंड सरकार ने हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र...

झारखंड पुलिस अधिकारियों के लिए बड़े स्तर पर ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू, 24 घंटे में भेजने होंगे नाम

Jharkhand Police Officers Begin Online Training: झारखंड पुलिस के अफसरों के लिए इस महीने...

खबरें और भी हैं...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...

बड़कागांव में बदाम कोल परियोजना के लिए NTPC को 30 साल की लीज पर जमीन मिली

Badam Coal Project in Barkagaon : झारखंड सरकार ने हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र...