Homeझारखंडझारखंड में दुआओं का दौर, शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की...

झारखंड में दुआओं का दौर, शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, साकची में विशेष पूजा

Published on

spot_img

Pray for The Health of Shibu Soren: झारखंड के राज्यसभा सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरे राज्य में दुआएं और प्रार्थनाएं की जा रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को साकची के पुराना कोर्ट स्थित श्रीश्री चंद्रमोलेश्वर कचहरी बाबा मंदिर में JMM की जिला संयोजक मंडली ने विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया।

पूजा और प्रार्थना

बताया गया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन पिछले कई दिनों से अस्वस्थ हैं और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं, और झारखंड आंदोलनकारियों ने भगवान शिव की विधिवत पूजा की। इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक, पुष्प अर्पण, और आरती की गई। मंत्रोच्चार के बीच उपस्थित लोगों ने गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा।

झारखंड की आत्मा हैं शिबू सोरेन

पूजा के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन न केवल झारखंड के संस्थापक नेताओं में से एक हैं, बल्कि वे राज्य की आत्मा और पहचान भी हैं। उन्होंने कहा, “पूरा झारखंड उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। गुरुजी के बिना झारखंड अधूरा है।”

इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, झारखंड आंदोलनकारी अजय रजक, खुद्द उरांव, अरुण प्रसाद, मोहम्मद सामड, हरदेव सिंह, मिंटू धर चौधरी, नंदलाल लोहार, संदीप चक्रवर्ती सहित कई अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

जहर से हत्या या आत्महत्या?, संगीता देवी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi Crime News: झारखंड के ओरमांझी थाना क्षेत्र के आनंदी गांव में संगीता देवी...

बोकारो में सुप्रिया इस्पात उद्योग में ब्लास्ट, दो मजदूर झुलसे

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में सुप्रिया इस्पात उद्योग...

पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक, आंदोलन की तैयारियां तेज, एकजुटता की अपील

Para Teacher News: रांची के मोराबादी मैदान स्थित ऑक्सीजन पार्क में सहायक अध्यापक संघर्ष...

नशे में धुत युवक ने पिस्तौल लहराकर फैलाई दहशत, गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा जिला मुख्यालय में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने...

खबरें और भी हैं...