रांची : राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात में श्री साहू ने उन्हें 13 फरवरी को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहर्ष स्वीकार किया।
इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री साहू ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और जिले में खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यह टूर्नामेंट जिले की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने और खेल संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अब सभी की निगाहें 13 फरवरी को होने वाले भव्य समापन समारोह पर टिकी हैं।





