Latest Newsझारखंडस्कूल, कॉलेज और कोचिंग के बाहर मनचलों पर सख्त हुई रामगढ़ पुलिस

स्कूल, कॉलेज और कोचिंग के बाहर मनचलों पर सख्त हुई रामगढ़ पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ramgarh Police: स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान के बाहर अगर मनचले दिखे तो खैर नहीं। रामगढ़ SP अजय कुमार (Ramgarh SP Ajay Kumar) ने शहर में शिक्षण संस्थानों के बाहर पुलिस के पहरे लगा दिए हैं।

SP के आदेश पर रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने गुरुवार को रामगढ़ कॉलेज, विभिन्न सरकारी स्कूल और निजी शैक्षणिक संस्थानों के बाहर अतिक्रमण हटाओ अभियान (Encroachment Removal Campaign) चलाया।

इस अभियान के पीछे का उद्देश्य यह था कि मनचलों को कहीं भी बैठने की जगह ना मिले। ठेले और गुमटियों की आड़ में मौजूद मनचले शरारती हरकतें करते हैं, जिसका खामियाजा छात्राओं और शिक्षिकाओं को भुगतना पड़ता है।

टोल फ्री नंबर जारी किया गया

रामगढ़ SP ने बताया कि सभी शैक्षणिक संस्थाओं के बाहर लगने वाले ठेले और खोमचे को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह वही ठेले खोमचे हैं, जहां मनचलों का अड्डाबाजी होता है।

रामगढ़ कॉलेज के बाहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार (Krishna Kumar) ने मनचलों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान के बाहर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अगर किसी के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों के बाहर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है।

रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि छात्राओं को किसी भी तरह की अगर परेशानी होती है तो उनके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। साथ ही अगर छात्राओं को समस्या होती है तो वे मुझे तुरंत कॉल कर सकती है, तत्काल उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी।

spot_img

Latest articles

रांची में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, बड़ा तालाब रहेगा स्वच्छ

रांची: रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने सेवा सदन के पास बने...

झारखंड के 25 साल, लंदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखा राज्य के उज्ज्वल भविष्य का विजन

रांची/लंदन: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंदन...

राष्ट्रीय मंच पर झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, राज्य का नाम रोशन

रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल...

चोरी के आरोप में युवक की मौत पर आक्रोश, रांची की सड़कों पर उतरा नायक समाज

रांची: चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

खबरें और भी हैं...