Homeझारखंडरांची NH-33 पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो को रेस्क्यू...

रांची NH-33 पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो को रेस्क्यू कर निकाला गया ; सरसों तेल लेने की मची होड़

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची पटना एनएच-33 पर चुट्टुपालु घाटी में सरसों तेल से लदा मिनी ट्रक, एक कंटेनर से टकरा गया। इस हादसे में कंटेनर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जबकि दो व्यक्तियों को पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया है। सड़क दुर्घटना के बाद घाटी में सरसों तेल से भरा बोतल और कंटेनर बिखर गया।

सड़क दुर्घटना के बाद घाटी में सरसों तेल से भरा बोतल और कंटेनर बिखर गया।

तेल बिखरते ही ग्रामीण और राहगीरों के बीच तेल के लिए लूट मची पड़ी थी, तभी तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर पर सवार तीन व्यक्ति गाड़ी में ही फंस गए थे।

पुलिस ने 2 लोगों को जिंदा तो निकाला है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति कंटेनर में अभी भी दबा हुआ है। उसे निकालने का प्रयास जारी है।

इस सड़क हादसे में मिनी ट्रक (407 जेएच 01 क्यू 6841) का चालक छोटू आलम भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। छोटू आलम चतरा निवासी कलीम मियां का पुत्र है।

कंटेनर (पीबी 13 ए आर 9330) से प्रदीप कुमार और नीलेंद्र कुमार नामक व्यक्तियों को बाहर निकाला गया है। वह दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

spot_img

Latest articles

कोलकाता में मेसी के दौरे पर बवाल, अव्यवस्था के बाद राजनीति तेज

Messi's Visit Sparks Chaos in Kolkata : अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी (Lionel...

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: बदली राजनीति की तस्वीर, UDF आगे, तिरुवनंतपुरम में NDA का बड़ा उलटफेर

Kerala Local Body Elections: केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की...

संत मरिया महागिरजाघर में क्रिसमस गैदरिंग की शुरुआत, प्रेम और भाईचारे का संदेश

Christmas Gathering begins at St. Mary's Cathedral: पुरूलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में...

अनमोल बिश्नोई पर गृह मंत्रालय का सख्त फैसला, हिरासत पर लगी एक साल की रोक

Home Ministry takes Strict action against Anmol Bishnoi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय...

खबरें और भी हैं...