रांची चान्हो पुलिस ने ट्रक चालक से लूट मामले में दो को किया गिरफ्तार

SP ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही तकनीकी शाखा के सहयोग से मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक फरार अपराधी की तालाश की जा रही है

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चान्हो थाना (Chanho Police Station) पुलिस ने ट्रक चालक से लूट मामले में दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार (Arrest) अपराधियों में आसिफ खान उर्फ समीर खान और तनवीर खान शामिल है।

इनके पास से लूट का मोबाईल फोन और घटना में प्रयोग किया गया ऑटो बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी (Rural SP) नौशाद आलम ने शनिवार को बताया कि दस मार्च की देर रात ट्रक चालक प्रिंस कुमार ने थाने में लिखित सूचना दिये कि जब वह ट्रक ( डब्लूबी 37D 2794) को लेकर गढ़वा (Garhwa) से रांची जा रहे थे।

एक फरार अपराधी की तालाश

इसी दौरान चान्हो में एक एक ऑटो पर सवार सवार तीन व्यक्ति आये। दो व्यक्ति ऑटो से उतरकर ट्रक ड्राईवर प्रिंस से रांची जाने का रास्ता पूछने के बहाने से ट्रक ड्राइवर को गला दबाते हुये मारपीट कर मोबाईल लूटकर फरार हो गये।

SP ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही तकनीकी शाखा के सहयोग से मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक फरार अपराधी की तालाश की जा रही है।

Share This Article