Homeझारखंडरांची में हत्या मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास

रांची में हत्या मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Civil Court News: अपर न्यायायुक्त एमसी झा (MC Jha) की कोर्ट ने गुरुवार को आपसी विवाद में एक युवक का अपहरण कर हत्या (Murder) मामले के दोषी बबलू उरांव और खदी उरांव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

साथ ही इनपर 45-45 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि नहीं देने पर दोनों को एक-एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

दरअसल, यह मामला साल 24 जनवरी 2018 का है। इस दिन गोवर्धन गोप नाम का युवक सरस्वती पूजा का मूर्ति विसर्जन के लिए गया था, लेकिन उसके बाद वह घर लौट कर नहीं आया। इसे लेकर गोवर्धन के पिता सोहर गोप ने अपने बेटे का अपहरण का मामला लापुंग थाना में दर्ज कराया था।

बाद में 30 जनवरी 2018 को गोवर्धन गोप का शव (Dead Body) डूमर झरिया तिलैया जंगल में पाया गया था। गोवर्धन गोप की हत्या (Murder) लाठी, डंडा और पत्थर से मारकर की गई थी।

शव मिलने के बाद अनुसंधानकर्ता ने अदालत में IPC की धारा 364, 120बी, 201 और 302 के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें इस हत्याकांड में बबलू उरांव और खदी उरांव के शामिल होने की बात आई थी। मामले में अभियोजन की ओर से सात गवाह पेश किए गए थे।

spot_img

Latest articles

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

खबरें और भी हैं...