Homeझारखंडरांची कांग्रेस ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी

रांची कांग्रेस ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तत्वाधान में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (Birth anniversary of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri) प्रदेश कार्यालय में मनाई गई।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय (Subodhkant Sahay) शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती को ‘‘अहिंसा दिवस’’ के रूप मनाते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सहाय ने उपस्थित कांग्रेस नेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का योगदान अविस्मरणीय (Unforgettable) है। बापू के विचार आज के सन्दर्भ में गीता, रामायण, बाईबल, कुरान की तरह सत्य है एवं प्रासांगिक है।

सहाय ने कहा …

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) एक युग पुरूष थे और पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणाश्रोत थे। सत्य, अहिंसा, प्रेम, त्याग, बलिदान गांधी के मूल मंत्र पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय हो चुके हैं।

गांधी के सिद्धान्तों (principles) से दुनिया इत्तेफाक रखती है और दुनिया उनके विचार के आधार पर समाज के माध्यम से आपसी मतभेद का समाधान खोज रही है।

संयुक्त राष्ट्र संघ आज के दिन को ‘‘विश्व अहिंसा दिवस’’ (“World Day of Nonviolence”) के रूप में घोषित किया है। बापू का संकल्प है कि ‘‘गरीब की झोपड़ी में रोशनी हो’’ ये हमारे लिए आज भी चुनौती बना हुआ है। बापू का प्रार्थना रघुपति राजा राघव राम-पतित पावन सीता राम’’ आज ज्यादा प्रासांगिक है।

सहाय ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ढ़ाई वर्षों के प्रधानमंत्रीत्व शासनकाल में अपने नेतृत्व का लोहा पूरी दुनिया में स्थापित किया।

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) ने पड़ोसी मुल्कों के साथ मधुर संबंध बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

कई लोग थे उपस्थित

समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे आमलोगों के लिए कार्य करना ही महापुरूषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने जय-जवान और जय-किसान (Jai Jawan and Jai Kisan) का नारा देकर जवान एवं किसान को गौरान्वित किया है।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, जगदीश साहू, निरंजन पासवान, सलीम खान, नरेन्द्र लाल गोपी, राजीव प्रकाश चौधरी, जितेन्द्र त्रिवेदी, भूषण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण शुरू, चार सेंटरों में 34 दिन की ट्रेनिंग

Home Guard Jawans Training Begins : झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों के लिए आज...

बेथेसदा कंपाउंड के बालिका उच्च विद्यालय में मनाया गया 173वां बेथेसदा दिवस…

173rd Bethesda Day celebrated at Girls High School: बेथेसदा कंपाउंड स्थित बालिका उच्च विद्यालय...

झारखंड को कोल ब्लॉक की नीलामी में फिर मिला कम प्रीमियम…

Jharkhand Commercial Coal Block : झारखंड को कमर्शियल कोल ब्लॉक की नीलामी में एक...

खबरें और भी हैं...