Latest Newsझारखंडरांची में 6 साल पहले गैंगवार में हुआ था अपराधी सोनू का...

रांची में 6 साल पहले गैंगवार में हुआ था अपराधी सोनू का मर्डर, अब पकड़ाया आरोपी, फिर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Accused of Criminal Sonu arrested: झारखंड की राजधानी रांची में आज से 6 साल पहले गंगवार में कुख्यात अपराधी सोनू इमरोज (Sonu Imroz) का मर्डर किया गया था।

रांची पुलिस ने अब जाकर 19 नवंबर को इस कांड में शामिल फरार अपराधी गुड्डू उर्फ इमरान (Imran) को अरेस्ट कर लिया है।

बाराती बनकर पुलिस टीम ने इस तरह किया अरेस्ट

पुलिस के अनुसार, रांची के कोतवाली DSP प्रकाश सोय को एक फोन आया कि कुख्यात सोनू इमरोज को मारने वाला गुड्डू और शमशेर रांची में हैं।

दोनों हिंदपीढ़ी में एक बारात में बाराती बनकर पहुंचे हैं। DSP ने तुरंत बड़े अधिकारियों को इसके बारे में बताया। आला अधिकारियों ने Order दिया कि दोनों को पकड़ लिया जाए।

इसके बाद DSP प्रकाश सोय ने भी नॉर्मल कपड़े पहन लिये और अपनी टीम के साथ बाराती बनकर पहुंच गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मोस्ट वांटेड गुड्डू उर्फ इमरान को पकड़ लिया। उसका साथी शमशेर भागने में सफल रहा। इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गुड्डू ने उगले हैं कई राज

DSP प्रकाश सोय (DSP Prakash Soy) ने बताया कि गुड्डू ने कई राज उगले हैं। गैंगवार में कुख्यात सोनू इमरोज (Sonu Imroz) को मारने के बाद गुड्डू और शमशेर कोलकाता में छिपकर बैठा था। दोनों वहीं से अपना रंगदारी का धंधा चला रहे थे।

आज यहां एक शादी में बाराती बनकर पहुंचे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि शमशाद आलम उर्फ चपटा और तबरेज आलम उर्फ चमरा को इस हत्याकांड में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। एक अन्य आरोपी मो. शकील को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...