Homeझारखंडझारखंड : कुशल कामगारों के बकाया वेतन का हुआ भुगतान

झारखंड : कुशल कामगारों के बकाया वेतन का हुआ भुगतान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद ईस्ट मुंबई (महाराष्ट्र) के एल एंड टी कंपनी में कार्यरत गुमला के 12 कुशल कामगारों को उनके बकाया वेतन का भुगतान कर दिया गया है। कंपनी ने कुशल कामगारों को 1,83,066 रुपये का भुगतान किया है।

जानकारी के अनुसार गुमला जिला के पालकोट प्रखंड स्थित बागेसेरा गांव के कुल 12 कुशल कामगार ईस्ट मुंबई की एल एंड टी कंपनी में कारपेंटर, अल्मुनियम, सेंट्रिंग का काम करने गये थे। ये पिछले साल (फरवरी 2020) से कंपनी में काम कर रहे थे।

इन सभी ने खूंटी के कल्याण गुरुकुल में प्रशिक्षण लिया था। इन 12 कुशल कामगारों को लॉकडाउन के बाद से मजदूरी भुगतान नहीं हो पाया था।

इसके कारण इनके सामने खाने-पीने व रहने की भारी समस्या उत्पन्न हो गयी थी। गत आठ अक्टूबर को इन कुशल कामगारों ने राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष से संपर्क स्थापित कर अपनी समस्या की जानकारी दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर नियंत्रण कक्ष के प्रतिनिधि ने एल एंड टी के मैनेजर से इस संबंध में बातचीत की और सभी का बकाया कुल 1,83,066 रुपये का भुगतान कराया। सभी कुशल कामगार अभी मुंबई में हैं और एल एंड टी कंपनी में ही काम कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...