Latest Newsझारखंडसांसद संजय सेठ ने ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को लिखा पत्र

सांसद संजय सेठ ने ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को लिखा पत्र

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने यह पत्र रांची सहित पूरे झारखंड के अभिभावकों की समस्याओं को लेकर लिखा है।

जानकारी के अनुसार सांसद ने पत्र में लिखा है कि कोरोना संक्रमण काल से पूरा देश आर्थिक रूप से प्रभावित हुआ है।

झारखंड इससे अछूता नहीं है। वर्तमान समय में रांची सहित पूरे झारखंड में एक बड़ी समस्या स्कूल और उसके शिक्षण शुल्क से जुड़ा मसला भी है।

कोरोना संक्रमण काल में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे पैरेंट्स निजी विद्यालयों द्वारा निर्धारित शुल्क देने में सक्षम नहीं हैं।

ऐसी कई शिकायतें प्रतिदिन उनके पास भी आ रही हैं। अभिभावक शिक्षण शुल्क माफ करने की गुहार विद्यालय के समक्ष लगाते हैं और विद्यालय इस पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

यह अभिभावकों के लिए भी और विद्यालय के लिए भी संकट की घड़ी है। पर इसका समाधान निकालना भी आवश्यक है ताकि नौनिहालों की पढ़ाई जारी रह सके।

सेठ ने कहा कि संक्रमण काल में कई परिवारों के समक्ष घोर आर्थिक संकट है। कई लोगों की नौकरियां चली गयी।

कई लोगों का व्यवसाय ठप हो गया। यह समाज के लिए विकट घड़ी है जिससे सबको मिलकर उबरना है।

मुख्य सचिव को सुझाव देते हुए सांसद ने लिखा है कि जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के आपसी समन्वय के साथ एक बैठक की जानी चाहिए।

इसके बाद अभिभावकों को उनकी आर्थिक स्थिति देखकर शिक्षण शुल्क माफ किए जाने पर भी विचार करना चाहिए।

इसके अतिरिक्त उन्हें शिक्षण शुल्क किस्तों में जमा किए जाने की भी सुविधा प्रदान की जाये। इस दिशा में पहल करते हुए एक समन्वय समिति बनाकर, बैठक आयोजित करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाना उपयोगी होगा।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...