Latest Newsझारखंडरांची में डोर-टू-डोर कूड़े का उठाव कराएं सुनिश्चित: आशा लकड़ा

रांची में डोर-टू-डोर कूड़े का उठाव कराएं सुनिश्चित: आशा लकड़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने मंगलवार को मान्या पैलेस होते हुए सराईटांड़, मिसिर गोंदा वार्ड तीन स्थित जोगो पहाड़, सिंदवार टोली, वार्ड चार स्थित अंतु चौक के समीप साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार की रोकथाम के लिए नगर आयुक्त भले ही ‘चलो करें कोरोना को डाउन, रांची बनेगा नम्बर वन टाउन’ अभियान चला रहे हैं। लेकिन वास्तविकता यही है कि सफाई व सैनिटाइजेशन का काम मुख्य सड़कों तक ही सीमित है।

गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। रांची नगर निगम के अधिकारी न तो नियमित रूप से सफाई कर रहे हैं और ना ही सैनिटाइजेशन। 15 जून तक मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

इसे ध्यान में रखते हुए नालियों की सफाई भी आवश्यक है। यदि साफ-सफाई सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया तो कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अन्य कई बीमारियां फैलने की संभावना बनी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि मुख्य पथों को छोड़ कर संबंधित वार्ड के गली-मोहल्लों में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य न के बराबर हो रहा है।

उन्होंने तत्काल संबंधित वार्डों के सुपरवाइजर व जोनल सुपरवाइजर को गली-मोहल्लों में पड़े कूड़े के ढेर को हटाने के बाद सैनिटाइज करने का निर्देश दिया। मेयर के निर्देश के बाद तत्काल संबंधित क्षेत्रों में सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।

उन्होंने वार्ड सुपरवाइजर व जोनल सुपरवाइजर को फटकार लगाते हुए कहा कि संबंधित क्षेत्रों में नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़े का उठाव सुनिश्चित कराएं।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...