Homeझारखंडझारखंड विधानसभा बजट सत्र : मॉब लिंचिंग का मामला गरमाया, भाजपा विधायक...

झारखंड विधानसभा बजट सत्र : मॉब लिंचिंग का मामला गरमाया, भाजपा विधायक ने वेल में आकर किया हंगामा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए मॉब लिंचिंग का मामला गरमाया।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों और माले विधायक विनोद सिंह ने सचिन वर्मा की मौत का मामला उठाया।

उल्लेखनीय है कि चोरी के आरोप में लोगों ने सचिन वर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

इस मामले को लेकर सदन में विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे।

विधायक मांग कर रहे थे कि सरकार दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करे। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि चोरी का मामला था और पब्लिक की पिटाई से सचिन वर्मा की मौत हुई है।

उसको पहले हॉस्पिटल ले जाना चाहिए था। आलमगीर ने सदन को भरोसा दिलाया कि सभी दोषियों के खिलाफ कार्यवाई जरूर होगी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...