झारखंड में इस दिन पहुंचेगा मानसून, 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में 13-15 जून के बीच तक मानसून प्रवेश कर सकता है। झारखंड में इस वर्ष समान्य मानसून की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि 7 जून तक रांची सहित झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

3 जून को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

मौसम केंद्र की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के उत्तर-पूर्व में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा झारखंड के मध्य रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून से मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश होने के आसार कम है।

Share This Article