Homeझारखंडरांची में राजद ने मनाया लालू यादव का जन्मदिन

रांची में राजद ने मनाया लालू यादव का जन्मदिन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया गया।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में लालू प्रसाद यादव की तस्वीर के सामने केक काटा गया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी मनाई।

इस अवसर पर अभय कुमार सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का 74वां जन्मदिन गरीबों के नाम समर्पित है।

कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए आज के दिन हर जिला, प्रखंड और पंचायत में गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लालू यादव गरीबो, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के हमदर्द रहे हैं। इसलिये पार्टी के निर्देशानुसार उनके जन्मदिन पर राज्य के सभी 24 जिलों के प्रखंड और पंचायतों में लालू रसोई के माध्यम से गरीबों को भोजन कराया जा रहा है।

इस अवसर पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, राजद के उपाध्यक्ष राजेश यादव, श्याम दास सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार, स्मिता लकडा, महिला अध्यक्ष पुणेंदू यादव आदि उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...