Homeझारखंडझारखंड के कई इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो...

झारखंड के कई इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

Published on

spot_img

रांची: मौसम के बदले मिजाज से रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम सुहाना हो गया है। बीते कई दिनों की कड़ी धूप के बाद मौसम ने करवट ली है।

शहर के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी और आसमान में छाए बादल से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। बीते कई दिनों की प्रचंड गर्मी के बाद मौसम को सुहाना होता देख रांची के लोगों में खुशी देखी गई।

लगातार कई दिनों से राजधानी और आसपास के क्षेत्र में लोग गर्मी से परेशान रहे। गर्म हवा और सूर्य की तपिश से लोगों का हाल बेहाल हो गया था।

फिर अचानक आसमान में बादल छाने से और ठंडी हवा के कारण लोगों ने थोड़ी ही सही पर राहत की सांस ली है।

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज कि गई हैं। तीन से चार डिग्री सेल्यिसस तक तापमान कम हुआ है। रांची का तापमान भी तीन डिग्री कम हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार सात मई तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। राजधानी रांची में मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश हजारीबाग के बड़कागांव में 40.7 मिमी बारिश हुई, जबकि सबसे कम 2.5 मिमी खूंटी में हुई।

कहां कितनी हुई बारिश

जरमुंडी में 35.2 मिमी, जगन्नाथपुर 24.5 मिमी, गोड्डा 23.4 मिमी, जमशेदपुर 17.8 मिमी, चाईबासा 14.1 मिमी, बोकारो 11 मिमी, रामगढ़ 10 मिमी, सिमडेगा 9.5 मिमी, गिरिडीह 09 मिमी, जामताड़ा 4.2 मिमी, खूंटी 2.5 मिमी बारिश हुई है।

डाल्टेनगंज का तापमान सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह का दर्ज किया गया है।

कहां कितनी हुई बारिश

अधिकतम 36.7 ओर न्यूनतम 21.6 डिग्री

रांची में अधिकतम 36.7 और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य के उत्तर पूर्वी यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़ व साहेबगंज के अलावे दक्षिणी मध्य यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग व खूंटी में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ साथ बारिश और वज्रपात हो सकती है।

कई इलाकों में येलो अलर्ट

राज्य के कई जिलों में आने वाले दो से तीन दिनों में तेज हवा चलेगी। बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर रांची मौसम केंद्र ने तात्कामलिक चेतावनी जारी की है।

रांची, बोकारो, चतरा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, पलामू, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, रामगढ़, कोडरमा एवं हजारीबाग जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

इन इलाकों मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कई इलाकों में येलो अलर्ट

जलवायु परिवर्तन का असर

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक स्तर पर परिवर्तन दिख रहा है।

जहां एक ओर ध्रुवों का बर्फ पिघलने से समुद्री जलधाराएं अशांत हुई हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशांत महासागर में लानिना की स्थिति पांच माह से सक्रिय है।

अटलांटिक महासागर में उत्पन्न हो रहे पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं।

ऐसे में भारतीय भूभाग में लगातार नमी की कमी हो रही है और निचले और मध्य स्तर पर गर्म पश्चिमी हवाएं सक्रिय हैं। यही मार्च और अप्रैल में लू के बनने का कारण हैं।

spot_img

Latest articles

30 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा-आंध्र के दो अपराधी गिरफ्तार

Palamu Crime News: पलामू जिले के लेस्लीगंज में 20 जून की देर शाम बाइक...

Vivo X200 FE की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, टीजर वीडियो में दिखी फोन की पहली झलक

Vivo X200 FE launch: Vivo ने अपने ऑफिशियल X हैंडल (@Vivo_India) पर टीजर वीडियो...

हजारीबाग पुलिस का फरार अपराधियों पर बड़ा प्रहार, 107 अभियुक्त गिरफ्तार

Jharkhand News: हजारीबाग जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस...

कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाइवे पर झरी पुल के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर

Jharkhand News: गिरीडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाइवे पर झरी...

खबरें और भी हैं...

30 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा-आंध्र के दो अपराधी गिरफ्तार

Palamu Crime News: पलामू जिले के लेस्लीगंज में 20 जून की देर शाम बाइक...

Vivo X200 FE की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, टीजर वीडियो में दिखी फोन की पहली झलक

Vivo X200 FE launch: Vivo ने अपने ऑफिशियल X हैंडल (@Vivo_India) पर टीजर वीडियो...

हजारीबाग पुलिस का फरार अपराधियों पर बड़ा प्रहार, 107 अभियुक्त गिरफ्तार

Jharkhand News: हजारीबाग जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस...