Latest Newsकरियररांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025 की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम और परीक्षा केंद्र घोषित कर दिया है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर कराई जाएंगी, जिससे छात्रों को समय रहते अपनी तैयारी पूरी करने में सुविधा मिलेगी।

सुबह 10 बजे से शुरू होंगी परीक्षाएं

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exams) प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगी। छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

इन तिथियों पर होंगे अलग-अलग विषयों के प्रैक्टिकल

जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 और 17 फरवरी को प्री-Clinical Conservative, 18 और 19 फरवरी को फार्माकोलॉजी, 19 और 20 फरवरी 2026 को डेंटल मटेरियल, 23 और 24 फरवरी 2026 को प्री-क्लिनिकल प्रोस्थोडॉन्टिक्स तथा 26 और 27 फरवरी को माइक्रोबायोलॉजी एवं पैथोलॉजी की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

रिम्स डेंटल इंस्टिट्यूट बनाया गया परीक्षा केंद्र

विश्वविद्यालय ने सभी प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए डेंटल इंस्टिट्यूट, रिम्स (RIMS), रांची को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है। परीक्षा का संचालन डेंटल इंस्टिट्यूट, रिम्स के प्राचार्य के अधीन किया जाएगा।

नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि परीक्षा के दौरान परीक्षा अधिनियम 1981 और पटना हाईकोर्ट के 22 दिसंबर 1995 के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

यदि किसी छात्र द्वारा अनुचित साधनों का उपयोग, Walkout या सामूहिक बहिष्कार किया जाता है, तो संबंधित छात्रों को शून्य अंक दिए जाएंगे और पुन, परीक्षा का अवसर नहीं मिलेगा।

विश्वविद्यालय के इस निर्णय से BDS छात्रों के बीच तैयारी को लेकर स्पष्टता आई है और वे अब तय कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी में जुट गए हैं।

spot_img

Latest articles

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

JPSC न्यायिक सेवा परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

Supreme Court verdict on Examination Dispute: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले राज्यसभा सांसद धीरज साहू

रांची : राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया एकात्म मानववाद का मंत्र : आदित्य साहू

रांची : प्रदेश भाजपा ने बुधवार को सभी जिलों में मां भारती के सपूत,पार्टी...

खबरें और भी हैं...