Homeझारखंडरांची की महिला डॉक्टर को पहले दिया शादी का झांसा, फिर 12...

रांची की महिला डॉक्टर को पहले दिया शादी का झांसा, फिर 12 लाख की ठगी, आरोपी फरार

Published on

spot_img

Fraud Case: बरियातू इलाके में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला डॉक्टर से शादी का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला (Fraud Case) सामने आया है।

पीड़िता ने लालपुर थाने (Lalpur police station) में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने इमोशनल ब्लैकमेल कर यह रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवाई और पैसे मिलते ही महिला से दूरी बना ली।

मिली जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के निवासी एक युवक की मुलाकात महिला डॉक्टर से एक मैरेज साइट के जरिए हुई थी। ऑनलाइन बातचीत के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

इसी दौरान आरोपी ने महिला डॉक्टर को अपने बिजनेस में भारी नुकसान का हवाला देकर भावनात्मक दबाव बनाया और 12 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर (Transfer) करवा लिए।

पैसे मिलते ही बदल गया व्यवहार

रकम मिलते ही आरोपी का रवैया पूरी तरह बदल गया। उसने महिला डॉक्टर से दूरी बनानी शुरू कर दी और पीड़िता द्वारा पैसे वापस मांगने पर उसका फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर महिला डॉक्टर ने बुधवार को पुलिस जन शिकायत केंद्र में अपनी फरियाद दर्ज कराई।

रांची एसएसपी चंदन सिन्हा (SSP Chandan Sinha) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लालपुर थाना प्रभारी को FIR दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, आरोपी के बैंक खाते को फ्रीज कराने का आदेश भी दिया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...