Homeझारखंडरांची के पहाड़ी मंदिर का 673 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण,...

रांची के पहाड़ी मंदिर का 673 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण, 2026 तक कार्य पूरा करने का निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Pahari mandir Beautification: राजधानी रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर (Pahari mandir) की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है।

इस मंदिर की मरम्मत और पुनर्विकास के लिए 673.067 लाख रुपये (छह करोड़ तिहत्तर लाख छह हजार सात सौ रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

रांची के उपायुक्त Rahul Kumar Sinha ने विभागीय सचिव के पत्र के अनुसार, मंदिर की मरम्मत और पुनर्विकास के लिए 424.543 लाख रुपये (चार करोड़ चौबीस लाख चौवन हजार तीन सौ रुपये) और गार्ड वॉल तथा बॉउंड्री वॉल निर्माण के लिए 248.524 लाख रुपये (दो करोड़ अड़तालीस लाख बावन हजार चार सौ रुपये) स्वीकृत किए हैं। कुल मिलाकर, इस परियोजना के लिए 673.067 लाख रुपये स्वीकृत मिली हैं।

कार्यक्रम को कार्यान्वित करने के लिए कार्यपालक अभियंता, NREP-1 रांची को कार्यकारी एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह एजेंसी योजना को मुख्य अभियंता, रांची झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा दी गई तकनीकी स्वीकृति के आधार पर लागू करेगी।

2026 तक कार्य पूरा करने का निर्देश

बताते चलें इस योजना को 31 मार्च 2026 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिया है कि वे अनुमोदित प्राक्कलन के अनुसार निविदा आमंत्रित करें और परियोजना को समयसीमा के भीतर पूरा करें।

निविदा प्रकाशन और निष्पादन (Tender Publication and Execution) में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर, एजेंसी को तुरंत सूचना देने का आदेश दिया गया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...