दुमका में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव निवासी गुड़धा हांसदा है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर उसे दबोचने में कामयाब रही।

मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव के एक किशोरी के साथ बकरी के लिए पत्ता तोड़ने के क्रम में दुष्कर्म की घटना सामने आया था।

 पीड़िता के बयान पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article