रांची के मोरहाबादी और अरगोड़ा में हुआ रावण दहन, CM हेमंत हुए शामिल

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) बुधवार को विजयदशमी के अवसर पर पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के मोरहाबादी मैदान पर दशहरा आयोजन (Morhabadi Ravan Dahan) और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति के अरगोड़ा के मैदान पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल हुए।

इस मौके पर उन्होंने रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले का वध कर असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश दिया।

दो वर्ष के बाद सार्वजनिक रूप हुआ भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री ने लोगों को विजयादशमी (Vijayadashmi) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दो वर्षों के बाद इस बार सार्वजनिक रूप से दशहरा का भव्य आयोजन हुआ है।

पिछले 2 वर्ष कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) की वजह से दशहरा समेत तमाम पर्व त्यौहार का आयोजन प्रभावित हुआ था, लेकिन जिस तरह सभी के सहयोग से कोरोना पर विजय प्राप्त की, उसी के फलस्वरूप आज हम सभी बुराई पर अच्छाई के विजय का पर्व पूरे उमंग और उल्लास के साथ दशहरा मना रहे हैं और मिलजुल कर इस त्यौहार की खुशियां बांट रहे हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शानदार आतिशबाजी

मोरहाबादी मैदान पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural programme) की प्रस्तुति दी गई है। वहीं शानदार आतिशबाजी का नजारा सभी ने देखा।

इस अवसर पर सांसद संजय सेठ , राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, महापौर आशा लाकड़ा, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय और पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष राजेश खन्ना, उपाध्यक्ष कुणाल अजमानी, सचिव सुधीर उग्गल, आयोजन समिति के सदस्य आर आनंद, राजेश मेहरा और मुकुल तनेजा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

कबूतर उड़ाकर शांति का दिया संदेश

अरगोड़ा मंडा मैदान पर आयोजित रावण और लंका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया ।

TAGGED:
Share This Article