Homeझारखंडरांची के मोरहाबादी में 70 फीट का रावण जलेगा

रांची के मोरहाबादी में 70 फीट का रावण जलेगा

Published on

spot_img

रांची: रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में (Morabadi maidan) दो साल बाद दशहरा मनाया जायेगा। इसकी तैयारी जोरों पर है। मोरहाबादी मैदान में यह 74वां दशहरा है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी पंजाबी-हिंदू बिरादरी रावण दहन की (Punjabi-Hindu fraternity Ravan Dahan) तैयारी में जुटा है।

17 कारीगर इसमें दिन रात काम किया

विगत 25 साल से रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले को मुस्लिम कारीगर ही (Muslim artisan) बनाते आ रहे हैं। गया निवासी मो. मुस्लिम के नेतृत्व में इन पुतलों को बनाया जाता है।

कुल 17 कारीगर इसमें दिन रात काम करते हैं, जिसमें 12 मुस्लिम ही हैं। मो. वसीम अंसारी, मो. पप्पू खान, गोल्डन खान, मो. असगर समेत कई कारीगर पुतला निर्माण में शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वालों को आयोजन समिति सम्मानित भी करेगा

इस बार के रावण दहन (Ravana Dahan) कार्यक्रम में सिल्ली का पाइका, जमशेदपुर का छऊ नृत्य और शिवाकाशी कोलकाता का आतिशबाजी मुख्य आकर्षक रहेगा।

पाइका, छऊ और आतिशबाजी की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वालों को आयोजन समिति सम्मानित भी करेगा।

मुख्य अतिथि CM हेमंत सोरेन होंगे

इस बार 74वें साल के मौके पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई बढ़ायी जा रही है। रावण 70, (70 feet Ravan ) कुंभकरण 65 और मेघनाथ की ऊंचाई 60 फीट होगी।

इसके साथ इस बार लंका भी बनायी जाए CM हेमंत सोरेन होंगे। इसकी पुष्टि आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी अरुण चावला ने की।

मोरहाबादी मैदान में रावण दहन

उल्लेखनीय है कि रांची के मोरहाबादी मैदान में पहली बार 1952 में रावण दहन (Ravana Dahan) हुआ था।

1952 में फिरोजपुर पंजाब के स्व. अमीर चंद फतीजा ने 10 फीट का पुतला बनाकर इसकी शुरूआत की थी। इसके बाद से लगातार मोरहाबादी मैदान में रावण दहन किया जाता रहा है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...