Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों (Passengers ) की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रुख करते हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर होली Special Trains चलाने का फैसला लिया है, ताकि यात्रियों को सफर में परेशानी न हो।
तिरुपति–रक्सौल के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 07051 तिरुपति से रक्सौल के लिए 21 और 28 फरवरी तथा 7 मार्च को रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल से तिरुपति के लिए 24 फरवरी, 3 और 10 मार्च को चलेगी।
यह ट्रेन सिकंदराबाद, गोंदिया, बिलासपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह और समस्तीपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
रांची–इंदौर और रांची–गोरखपुर रूट पर भी सेवा
इसके अलावा रांची से इंदौर के बीच ट्रेन संख्या 08105 और 08106 को 2 मार्च से 30/31 मार्च तक निर्धारित दिनों में चलाया जाएगा।

वहीं रांची–गोरखपुर होली स्पेशल (08629/08630) भी 2 मार्च से 1 अप्रैल तक तय तिथियों पर संचालित होगी। इस ट्रेन का ठहराव मुरी और Bokaro Steel City में भी रहेगा।
त्योहार में सफर होगा आसान
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के चलने से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी। होली के मौके पर घर जाने वाले लोगों के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी।




