HomeझारखंडRepublic Day 2025 : रांची में 26 जनवरी को यातायात व्यवस्था में...

Republic Day 2025 : रांची में 26 जनवरी को यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव, इस गाड़ियों की एंट्री रहेगी बैन

Published on

spot_img

Republic Day 2025 : रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebration) को लेकर 26 जनवरी को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची शहरी क्षेत्र में सुगम यातायात को लेकर सुबह छह से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रखा गया है।

शहर के अन्य मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन पूर्व की तरह होगा। मुख्य समारोह स्थल मोरहाबादी मैदान और आसपास में वाहन पड़ाव के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

वाहन का पड़ाव TRI के सामने फुटबाल मैदान में होगा

ट्रैफिक SP के मुताबिक, मोरहाबादी मैदान में उपायुक्त आवास मोड़ से हाकी स्टेडियम एवं रांची कालेज मोड़ से VVIP प्रवेश द्वार तक किसी भी प्रकार के वाहन का पड़ाव वर्जित रखा गया है।

राज्यपाल के कारकेड और VVIP के वाहनों का पड़ाव मुख्य मंच के पीछे होगा। पदाधिकारियों के वाहन आक्सीजन पार्क के बगल में, नारंगी रंग के पासयुक्त वाहन (Pass Vehicle) का पड़ाव मुख्य मंच के पश्चिम में, हरा पास के लिए बापू वाटिका के सामने और सामान्य वाहन का पड़ाव TRI के सामने फुटबाल मैदान में होगा। उन्होंने बताया कि ड्राप गेट नंबर छह, आठ, नौ, दस, 14 और 15 से सामान्य वाहनों का प्रवेश कार्यक्रम के दौरान वर्जित रहेगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...