Latest Newsझारखंडसाहिबगंज में दिनदहाड़े मर्डर और लूट, पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर...

साहिबगंज में दिनदहाड़े मर्डर और लूट, पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या, 12 लाख लूट भागे अपराधी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Murder and Robbery in Sahibganj: साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के लालवान इलाके में आज सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े मर्डर और लूट की घटना (Murder and Robbery Incident) को अंजाम दिया।

अज्ञात बदमाशों ने 78 वर्षीय पेट्रोल पंप मालिक शालिग्राम मंडल की दिनदहाड़े रोड पर गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी और फिर उनके पास से लगभग 12 लाख रुपये लूटकर भाग निकले।

पैसा बैंक जा रहे थे शालिग्राम

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शालिग्राम मंडल मोटरसाइकिल से बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे तभी दो बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी।

घटना के बाद मंडल को तत्काल राजमहल के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में बरहरवा के एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल (SDPO Nitin Khandelwal) ने बताया कि अपराधियों ने पूरी योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आस-पास के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं दिनदहाड़े हुए इस खौफनाक घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...