HomeUncategorizedकांग्रेस पदयात्रा के लिए आगरा पहुंचे सलमान खुर्शीद

कांग्रेस पदयात्रा के लिए आगरा पहुंचे सलमान खुर्शीद

Published on

spot_img

आगरा: Congress की भारत जोड़ो पदयात्रा (Bharat Jodo Padyatra) के प्रचार- प्रसार के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid)  आगरा आये हुए हैं।

आगरा पहुंचे सलमान खुर्शीद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। इस दौरान आज भारत जोड़ो पदयात्रा के लिए आगरा (Agra) भ्रमण कर रहे कार्यकर्ताओं का भी उत्साह बढ़ाया।

आगरा जनपद में आज शनिवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रमण किया गया।

इस दौरान सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने फिरोजाबाद से आये हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आगरा की सीमा में जोरदार स्वागत किया।

आगरा भ्रमण के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।

कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम रावली पर महात्मा गांधी, MG रोड सुभाष पार्क के सामने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

सलमान खुर्शीद ने पार्टीजनों से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया

इसके पश्चात आगरा कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज से घटिया आजम खां पहुंचे काफिले का एनएसयूआई द्वारा आगरा कॉलेज पर और घटिया आजम खां पर पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा एवं वरिष्ठ नेता भारत भूषण एडवोकेट द्वारा पदयात्रियों का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया गया।

पदयात्रियों के भ्रमण का यह काफिला धुलिया गंज, फ्री गंज, जीवनी मंडी, वाटर वर्क्स, रामबाग होते हुए टेढ़ी बगिया और खंदौली के रास्ते हाथरस के लिए रवाना होगा।

इस दौरान आगरा पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने घटिया आजम खां में वरिष्ठ नेता भारत भूषण (Bharat Bhushan) एडवोकेट के कार्यालय पर पार्टीजनों से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

इस पदयात्रा के प्रचार- प्रसार के भ्रमण के दौरान काफिले में प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू समेत कई कांग्रेस नेता शामिल रहे।

spot_img

Latest articles

रांची में विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन का विरोध, छात्र संगठनों ने फूंका सरकार का पुतला

Jharkhand News: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बुधवार को छात्र संगठनों ने...

CID की बड़ी कार्रवाई!, सेना के अधिकारी से 2.9 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने गुजरात में छापेमारी कर दो...

चाईबासा संप्रेक्षण गृह से दो बाल कैदियों का फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Jharkhand News: चाईबासा संप्रेक्षण गृह से बुधवार तड़के करीब तीन बजे दो बाल कैदियों...

नाबालिग के प्यार में बाधा बनी मां तो, गला घोंटकर कर दी हत्या

Jharkhand News: चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र के पारबहाल गांव में एक हृदयविदारक...

खबरें और भी हैं...