Latest NewsUncategorizedSBI 820 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के लिए 12 NPA...

SBI 820 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के लिए 12 NPA खाते NRC को बेचेगा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 820 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के लिए 12 एनपीए खाते एआरसी को बेचेगा।

एसबीआई ने अधिसूचना में कहा कि वित्तीय परिसंपत्तियों की बिक्री के संबंध में नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप उसने इन एनपीए (गैर निष्पादित संपत्तियां) खातों को संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) / बैंकों/ एनबीएफसी/ वित्तीय संस्थानों को बेचने की पेशकश की है।

एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर विभिन्न नोटिसों में इस महीने से 13 अप्रैल तक कुल 12 एनपीए को बिक्री के लिए रखा है एसबीआई ने कहा कि इनमें सबसे बड़ा एनपीए खाता ऊर्जा एंड मेटल्स लिमिटेड का 396.74 करोड़ रुपये का है, जिसे 85 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के साथ 29 मार्च, 2022 को होने वाली ई-नीलामी में बेचा जाएगा।

इसके अलावा बालासोर अलॉयज के एक खाते की भी 29 मार्च को ई-नीलामी की जाएगी। ये एनपीए खाता 186.10 करोड़ रुपये (आरक्षित मूल्य 178.22 करोड़ रुपये) का है।

बैंक 30 मार्च को कुल 112.05 करोड़ रुपये के छह खातों की ई-नीलामी करेगा एसबीआई शेष चार एनपीए खातों की नीलामी 13 अप्रैल को करेगा, जिसका कुल बकाया 125.32 करोड़ रुपये है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...