रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने की Notice जारी किए जाने के बाद शहर के सैकड़ों दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिली।

बुधवार को नगर निगम Control room के पास स्थित दुकानों के दुकानदारों ने दिनभर दुकानें बंद रखीं और हाथों में पोस्टर लेकर धरना दिया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही।

“सात साल की मेहनत पर संकट”

दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने पिछले कई वर्षों में अपनी दुकानों को खड़ा किया है। किसी ने दुकान सजाने में पैसा लगाया, तो किसी ने ग्राहकों का भरोसा बनाया।

अब अचानक रिलोकेशन की बात कहकर Municipal council उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर रहा है। दुकानदारों ने साफ कहा कि रिलोकेशन के बजाय दुकानों का नवीकरण किया जाना चाहिए।

नोटिस के बाद बढ़ी नाराजगी

दुकानदारों के अनुसार 31 जनवरी को उनकी दुकानों पर रिलोकेशन से जुड़ी Notice चिपकाई गई थी।

इसके बाद से वे लगातार नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही। इसी से आक्रोश बढ़ता गया और अंततः उन्हें धरना देने का फैसला करना पड़ा।

नगर निगम का पक्ष

नगर निगम के सेल की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि वर्ष 2019 में लॉटरी के माध्यम से अटल वेंडर मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में दुकानों और चबूतरों का आवंटन किया गया था।

यह आवंटन तीन वर्षों के लिए था और तय शर्तों के साथ किया गया था। दुकानदारों को प्रति माह 500 रुपये शुल्क जमा करने को कहा गया है, जिसकी अंतिम तिथि 17 फरवरी तय है।

चेतावनी और आगे की राह

नगर निगम ने समय पर शुल्क जमा नहीं करने पर दुकान आवंटन रद्द करने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

वहीं दुकानदारों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल मामला प्रशासन और दुकानदारों के बीच बातचीत की राह देख रहा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।