Latest NewsUncategorizedदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो T-20 के लिए वेस्टइंडीज की टीम...

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो T-20 के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, आंद्रे रसेल की वापसी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सेंट जॉर्ज: क्रिकेट वेस्टइंडीज चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 13 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है।

टीम के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल की वापसी हुई है। रसेल 2012 और 2016 में टी-20 विश्व कप खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं।

उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 49 टी 20 मैच खेले हैं। रसेल ने आखिरी बार पिछले साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

मुख्य चयनकर्ता रोजर हार्पर ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा,”आंद्रे रसेल बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली खिलाड़ी हैं और दोनों विभागों में अधिक गहराई देते हैं।

हम आईसीसी टी 20 विश्व कप के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का निर्माण करना चाहते है।”

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की श्रृंखला। खेली जाएगी, जिसका पहला मैच आज देर शाम खेला जाएगा।

पहले और दूसरे टी-20 मैच के लिए विंडीज की टीम इस प्रकार है: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, फैबियन एलन, ड्वेन ब्रावो, फिदेल एडवर्ड्स, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, जेसन होल्डर, एविन लुईस, ओबेद मैककॉय, आंद्रे रसेल, लेंडल सिमंस, केविन सिंक्लेयर।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...