Homeझारखंडझारखंड के चाईबासा से 2024 का किया आगाज, अमित शाह ने कहा-फिर...

झारखंड के चाईबासा से 2024 का किया आगाज, अमित शाह ने कहा-फिर कमल खिलेगा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: जनसभा में अमित शाह (Amit Shah) ने देवघर में एयरपोर्ट (Airport) और AIIMS सहित केंद्र सरकार की कई योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि हेमंत जी हमारे पास तो गिनाने के लिए अनगिनत काम हैं लेकिन आपने तो सिर्फ भ्रष्टाचार (Corruption) किया है।

शाह ने कहा कि फसल बीमा योजना 44 लाख, उज्ज्वला योजना 33 लाख, PM किसान योजना (PM Kisan Yojana) 27 लाख, 40 लाख शौचालय स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिया। बाबा की नगरी देवघर (Deoghar) में AIIMS का निर्माण शुरू किया।

उन्होंने कहा कि देवघर, जमशेदपुर (Jamshedpur), दुमका और बोकारो (Bokaro) में एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हुआ। इसके साथ टाटानगर के धालभूमगढ़ में भी एयरपोर्ट बन रहा है।

झारखंड के चाईबासा से 2024 का किया आगाज, अमित शाह ने कहा-फिर कमल खिलेगा

 

पतरातू (Patratu) में पावर प्लांट का निर्माण किया। पलामू, हजारीबाग, दुमका में मेडिकल कॉलेज (Medical college) बनाये। फिर पूछा कि हेमंत भाई, आपने क्या किया, एक बार जनता को उसके बारे में बतायेंगे। ऐसा न समझें कि उन्होंने कुछ नहीं किया।

उन्होंने भ्रष्टाचार (Corruption) किया। आदिवासियों की जमीन घुसपैठियों को दिया। जनजातीय महिलाओं की रक्षा की जगह अपनी वोट बैंक (Vote Bank) की राजनीति करना सुनिश्चित किया है। मैंने चाईबासा का मूड देखा है।

मुझे पक्का भरोसा है कि 2024 में सिंहभूम सीट BJP प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी। इस बार झारखंड की जनता सरकार बदलने जा रही है।

अमित शाह ने कहा कि आज वह एक दुख लेकर चाईबासा (Chaibasa) आये हैं। खदान क्षेत्रों के लिए मोदी सरकार ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड (DMF) का गठन किया था।

इसका उद्देश्य विस्थापित आदिवासियों को मदद पहुंचाना था। देश भर में 63858 करोड़़ रुपये डीएमएफ से आये। झारखंड से 8301 करोड़ रुपये आये।

रघुवर सरकार थी, तब तक सब कुछ ठीक चला। जैसे ही हेमंत की सरकार आयी, उसने DMF के सारे नॉर्म्स बदलकर इसमें MP-MLA-DMFT फंड बनाकर मनमाफिक खर्च किया। उसमें लूट-खसोट का कार्यक्रम चलाया।

झारखंड के चाईबासा से 2024 का किया आगाज, अमित शाह ने कहा-फिर कमल खिलेगा

 

सदियों तक सम्मान के साथ याद किये जायेंगे बिरसा मुंडा

शाह ने कहा कि जब-जब BJP की सरकार बनी, हमने जनजातीय गौरव को सम्मान दिया। आजादी के 70 साल बाद भी एक भी जनजातीय व्यक्ति राष्ट्रपति के पद तक नहीं पहुंचा।

हमने आदिवासी घर की बहन Draupadi Murmu को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। भारत के संविधान में एक नया इतिहास रचा।

हमने आदिवासी कल्याण (Tribal Welfare) के लिए जो बजट कांग्रेस की सरकार 21 हजार करोड़ का छोड़कर गयी थी, उसको बढ़ाकर 86 हजार करोड़ कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों (Tribal Areas) में आवास के क्षेत्र में तीन गुणा वृद्धि हुई है। एक करोड़ 30 लाख आदिवासी भाइयों बहनों के घर में पीने का पानी पुहंचाया है।

Imagझारखंड के चाईबासा से 2024 का किया आगाज, अमित शाह ने कहा-फिर कमल खिलेगा

एक करोड़ 45 लाख घरों में शौचालय बनाये गये हैं। तीन करोड़ से ज्यादा जनजातीय किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये DBT के माध्यम से भेजते हैं।

 

आदिवासी एकलव्य आवासीय विद्यालय कांग्रेस (Congress) सरकार 167 छोड़कर गयी थी, आज केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर 680 तक कर दी है।

शाह ने कहा कि कांग्रेस की जब सरकार थी, तो वामपंथी उग्रवाद चरम पर था। 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने। हमने विकास और कठोर ग्रुप से हथियार से लैस ऐसे संगठनों के खिलाफ अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि 2009 में वामपंथी घटनाएं 2258 थीं। वर्ष 2021 में 500 से कम होकर रह गयीं हैं। इसके तहत बूढ़ा पहाड़, बिहार का चक्रबंधा, भीमबंधा और वहां के दुर्गम क्षेत्रों में सीआरपीएफ ने एक निर्णायक जीत हासिल की।

इसके साथ वहां स्थायी कैंप भी लगाए। ऑपरेशन ऑक्टोपस (Operation Octopus), ऑपरेशन डबल बुल और ऑपरेशन चक्रबंधा ने वामपंथी उग्रवादियों की कमर तोड़कर रख दी।

कुछ ही समय में ये वामपंथी उग्रवाद समाप्ति की ओर चला जायेगा। विकास का नया रास्ता झारखंड (Jharkhand) में खुलेगा।

झारखंड के चाईबासा से 2024 का किया आगाज, अमित शाह ने कहा-फिर कमल खिलेगा

हेमंत सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि कोल्हान आंदोलनों का क्षेत्र रहा है। इस क्षेत्र ने देश की आजादी के लिए भी संघर्ष किया था। 19 नवंबर, 1837 में सिलेंसिया घाटी में 400 अंग्रेजों की टुकड़ी से पोटा हो के नेतृत्व में बड़ी लड़ाई लड़ी गयी थी।

बाद में जनवरी 1938 में धोखे से अंग्रेजों ने आदिवासियों को पकड़ा और उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया। पोड़ा हो और पटवा हो को भी फांसी पर चढ़ा दिया गया।

आज भी न केवल हो जनजाति के वीर हुतात्माओं को कोल्हान, बल्कि गुजरात (Gujarat) समेत पूरा देश उन्हें सम्मान के साथ याद करता है।

कोल्हान की धरती इतनी समृद्ध है कि पूरे भारत की गरीबी यहां से मिटायी जा सकती है। हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।

कार्यक्रम के बाद Union Home Minister अमित शाह सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से चाईबासा से रांची के लिए रवाना हो गये। वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...