Homeझारखंडझारखंड हाई कोर्ट से सुनील यादव की जमानत याचिका खारिज, अवैध खनन...

झारखंड हाई कोर्ट से सुनील यादव की जमानत याचिका खारिज, अवैध खनन मामले में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Illegal Mining: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) ने साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन (Illegal Mining) मामले में आरोपित सुनील यादव की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाया है।

कोर्ट ने सुनील यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी।

मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। सुनील यादव की ओर से अधिवक्ता सब्यसाची ने पक्ष रखा।

सात अक्टूबर, 2023 को ED के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने सुनील यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनील, दाहू यादव का भाई है। ED कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद साहिबगंज पुलिस ने 26 अगस्त, 2023 को सुनील यादव को गिरफ्तार किया था।

इसी मामले में आरोपित सुनील का भाई दाहू यादव अब तक फरार है। ED ने साहिबगंज में अवैध खनन (Illegal Mining) घोटाले की जांच में पंकज मिश्रा के साथ ही सुनील यादव और दाहू यादव को अवैध खनन में लिप्त पाया है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...