Homeभारतमुंबई अभिनेत्री को परेशान करने के आरोप में तीन IPS अधिकारियों का...

मुंबई अभिनेत्री को परेशान करने के आरोप में तीन IPS अधिकारियों का निलंबन बढ़ा

Published on

spot_img
Suspension of three IPS officers: मुंबई की अभिनेत्री और मॉडल कादंबरी नरेंद्र कुमार जेठवानी (Narendra Kumar Jethwani) को परेशान करने के आरोप में निलंबित किए गए तीन IPS अधिकारियों की निलंबन अवधि को आंध्र प्रदेश सरकार ने छह महीने और बढ़ा दिया है।
सरकार के आदेश के अनुसार, IPS विशाल गुन्नी, कांति रतन टाटा और पी. सीताराम अंजनेयुलु का निलंबन अब 9 सितंबर 2025 तक (या अगले आदेश तक) जारी रहेगा।

15 सितंबर 2024 को तीनों अधिकारियों को कर दिया था निलंबित

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी (Kadambari Jethwani) के खिलाफ दर्ज एक मामले में तीनों अधिकारियों पर बिना समुचित जांच के जल्दबाजी में गिरफ्तारी करने और उन्हें परेशान करने का आरोप है। इसको लेकर सरकार ने 15 सितंबर 2024 को तीनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।
आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव के. विजय आनंद (K. Vijay Anand) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विशाल गुन्नी (IPS-2010), कांति रतन टाटा और पी. सीताराम अंजनेयुलु का निलंबन अगले छह महीनों तक प्रभावी रहेगा। निलंबन के दौरान इन अधिकारियों को कोई आधिकारिक कार्यभार नहीं सौंपा जाएगा।
यह मामला आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग और प्रशासन में एक बड़े विवाद का रूप ले चुका है। सरकार की सख्ती से संकेत मिलते हैं कि इस मामले में और भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
spot_img

Latest articles

नौकरानी ने उड़ाए 10 लाख!, सोना और नकदी समेत कीमती सामान लेकर हुई फरार

Ranchi News: रांची के पॉश बरियातू इलाके की वृंदा रेसिडेंसी में उस वक्त हड़कंप...

JAC 2026 Exam : मैट्रिक-इंटर के लिए आवेदन 18 नवंबर से शुरू, नया सिस्टम लागू

Jharkhand Academic Council: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

खबरें और भी हैं...