Latest NewsUncategorizedPNB से LOAN लेना हुआ महंगा, कर्ज पर ब्याज दर 0.05 फीसदी...

PNB से LOAN लेना हुआ महंगा, कर्ज पर ब्याज दर 0.05 फीसदी बढ़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने महीने के पहले दिन ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। PNB  ने कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण दरों (MCLR) में 0.05 फीसदी का इजाफा किया है। बैंक की नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं।

PNB के मुताबिक एमसीएलआर में की गई ये बढ़ोतरी सभी अवधि वाले कर्ज पर लागू होगी। बैंक के जारी बयान के मुताबिक एक दिन की अवधि पर एमसीएलआर 7 फीसदी से बढ़कर 7.05 फीसदी हो गई है।

इसी तरह एक माह, 3 माह और 6 माह की अवधि वाले ऋण पर ब्याज (Interest) दर यानी एमसीएलआर अब बढ़कर 7.10 फीसदी से लेकर 7.40 फीसदी के दायरे में होगी।

PNB ने रेपो दर से जुड़ी लोन दर 0.50 फीसदी बढ़ाकर 7.90 फीसदी कर दिया

इसी तरह एक साल की अवधि के लिए MICLR बढ़कर 7.70 फीसदी हो गई है, जो पहले 7.65 फीसदी थी। इसके अलावा तीन साल की अवधि के लिए MCLR अब बढ़कर 8 फीसदी हो गई है। दरअसल अधिकांश उपभोक्ताओं का कर्ज इसी से जुड़ा होता है।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नीतिगत दर में बढ़ोतरी के बाद पिछले महीने की शुरुआत में PNB ने रेपो दर से जुड़ी लोन दर 0.50 फीसदी बढ़ाकर 7.90 फीसदी कर दिया था।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...