HomeUncategorizedतमिलनाडु में राम सेतु निर्माण स्थल पर PM मोदी ने अर्पित किए...

तमिलनाडु में राम सेतु निर्माण स्थल पर PM मोदी ने अर्पित किए पुष्प, साथ ही प्राणायाम..

Published on

spot_img

Tamil Nadu Arichal Munai : PM मोदी रविवार सुबह तमिलनाडु के अरिचल मुनाई पहुंचे। जहां राम सेतु निर्माण स्थल पहुंचकर उन्होंने समुद्र तट पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान PM मोदी ने वहां ‘प्राणायाम’ भी किया।उन्होंने समुद्र का जल हाथों में लेकर भगवान से प्रार्थना की और अर्घ्य दिया।

इससे पूर्व PM मोदी ने रात्रि प्रवास रामेश्वरम में किया था और इसके बाद वह अरिचल मुनाई गए।

कहा जाता है कि Arichal Munai वह स्थान है जहां राम सेतु का निर्माण हुआ था। गौरतलब है ‎कि राम सेतु को ‘एडम ब्रिज’ के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि इसका निर्माण भगवान राम ने रावण से युद्ध करने के लिए लंका जाने के वास्ते ‘वानर सेना की मदद से किया था।

रविवार को PM ने समुद्र तट पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां बने राष्ट्रीय प्रतीक स्तंभ पर भी पुष्पांजलि अर्पित करके प्रार्थना की।

रामनाथस्वामी मंदिर में की पूजा

इससे पूर्व PM मोदी ने शुक्रवार को चेन्नई में Khelo India Games 2023 का उद्घाटन किया था। उन्होंने शनिवार को श्रीरंगम और रामेश्वरम में क्रमशः श्री रंगनाथस्वामी और अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिरों में पूजा अर्चना भी की थी।

रामायण से जुड़े तमिलनाडु के मंदिरों का उनका दौरा सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले हो रहा है। मोदी ने शनिवार को ‘अग्नि तीर्थ तट पर स्नान करने के बाद यहां भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की थी।

रुद्राक्ष-माला पहने नजर आए PM मोदी ने तमिलनाडु के प्राचीन शिव मंदिर रामनाथस्वामी में पूजा भी की थी।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...