Latest Newsझारखंड10 वर्षों में विनाश के पथ पर अग्रसर हो चुका है देश,...

10 वर्षों में विनाश के पथ पर अग्रसर हो चुका है देश, तेजस्वी यादव ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Tejaswi Yadav in Koderma : राज्य के जयनगर प्रखंड के पिपचो में महागठबंधन की चुनावी जनसभा में बुधवार को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने हुंकार भरी।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि बीते 10 वर्षों में देश विनाश के पथ पर अग्रसर हो चुका है। विकास कोसों दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में यदि पुनः नरेन्द्र मोदी सत्ता में पहुंचेंगे तो देश को रसातल में ले जाएंगे।

तेजस्वी ने कहा कि मोदी समस्त सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में देकर देश के युवाओं को बेरोजगार कर रहे हैं। आज भारत के युवा देश के अन्य क्षेत्रों में भटक रहे हैं। झारखंड में रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं।

पूर्व की रघुवर दास की सरकार ने झारखंड की नौकरियों को बेचने का काम किया। BJP की सरकार देश में नक्सली हिंसा पर लगाम नहीं लगा पाई।

कोडरमा की धरती से आप सभी लोगों को यह वचन लेना होगा कि आने वाले 20 मई को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित विनोद कुमार सिंह को भारी मतों से विजय दिलाना है।

तेजस्वी ने कहा कि कोडरमा को अभ्रक की धरती के नाम से जाना जाता है। यहां खनिजों का भंडार है। फिर भी झारखंड प्रदेश के लोग पलायन करने पर मजबूर हैं।

यदि इंडी गठबंधन की सरकार देश में बनती है और विनोद कुमार सिंह कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचते हैं तो प्रत्येक जिले में रोजगार के अवसर खोले जाएंगे।

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ED का हवाला देकर मुख्यमंत्री Hemant Soren को जेल में डालने का काम किया लेकिन एक दिन जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा और पुनः झारखंड का विकास गति से होगा।

माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में इससे बड़ी कोई घटना नहीं हो सकती कि जब देश के प्रधानमंत्री देशहित में ना सोचकर देश के धन को लूटाने का काम कर रहे हों। लगता है प्रधानमंत्री संतुलन खो चुके हैं।

Giridih के पेशम में सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि लोग हमें गोली मारने की बात करते हैं लेकिन शायद वह नहीं जानते की गोली मारने और मरवाने का काम भारतीय जनता पार्टी करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद अध्यक्ष रामधन यादव, संचालन मोहम्मद इब्राहिम, बीस सूत्रीय अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, जावेद और राजकुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...