Homeविदेशनाइजीरिया के गर्ल्स स्कूल पर 'आतंकी' हमला, 300 से अधिक लड़कियों का...

नाइजीरिया के गर्ल्स स्कूल पर ‘आतंकी’ हमला, 300 से अधिक लड़कियों का अपहरण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

अबूजा : कट्टरपंथी आंतकी संगठन बोकोहरम की गतिविधियां नाइजीरिया में तेजी से बढ़ रही हैं यहां हथियारबंद आतंकियों के समूह ने जाम्फ्रा के एक स्कूल पर हमला कर 300 से ज्यादा छात्राओं का अपहरण कर लिया है।

नाइजीरिया के सरकारी प्रवक्ता ने भी इन लड़कियों के अपहरण की पुष्टि करते हुए कहा कि शुक्रवार तड़के हुई इस घटना के बाद से सेना और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं।

जाम्फ्रा के राज्य सूचना आयुक्त सुलेमान तानू अनका ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हथियारबंद समूहों ने कितनी लड़कियों को अगवा किया है।

हालांकि, स्थानीय मीडिया में दावा किया जा रहा है कि इनकी संख्या 300 से ज्यादा है।

गवर्नमेंट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल और गाड़ियों पर सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने सरकारी सेना की तरह कपड़े पहन रखे थे।

स्कूल में आने के बाद इन हमलावरों ने स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को जबरदस्ती गाड़ियों में बैठाया और यहां से लेकर निकल गए।

रिपोर्ट के अनुसार इस स्कूल में 421 छात्राएं पढ़ती हैं, जिनमें से 55 सुरक्षित हैं। बंदूकधारियों के हमले की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे।

उन्होंने न केवल सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर गुस्सा जताया, बल्कि अपनी बच्चियों के सुरक्षित रिहाई की मांग भी भी। कुछ लड़कियों के परिजन अपनी बच्चियों की तलाश में आसपास के जंगलों में खोजबीन भी कर रहे हैं।

उधर, सेना ने भी इन लड़कियों को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

नाइजीरिया और आसपास के कई देशों में इस्लामी आतंकवादी संगठन बोको हराम का प्रभाव माना जाता है। इस आतंकी संगठन ने पहले भी कई हमलों को अंजाम दिया है।

पिछले साल दिसंबर में बोको हराम के आतंकियों ने नाइजीरिया के कत्सिना राज्य के एक बोर्डिंग स्कूल पर हमला कर वहां से लगभग 300 बच्चों का अपहरण कर लिया था।

जिन्हें बाद में सेना की कार्रवाई के बाद सुरक्षित छुड़ा लिया गया था। बोको हराम का खौफ नाइजीरिया में इस कदर है कि इसके आतंकियों के खिलाफ कोई गवाही भी देने को तैयार नहीं होता है।

इस संगठन की स्थापना ही नाइजीरिया में शरिया कानून को मानने वाली सरकार को स्थापित करने को लेकर किया गया था।

इस आतंकी संगठन ने नाइजीरिया में न केवल बड़ी संख्या में लोगो का कत्लेआम किया है, बल्कि सुरक्षाबलों पर भी कई जानलेवा हमले किए हैं।

इस क्षेत्र में लोगों का अपहरण, हत्या और सैन्य ठिकानों पर बोको हराम के आतंकियों का हमला अब भी वैसे ही जारी है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...