Homeबिहारखान सर की गिरफ्तारी की खबर निकली झूठी, पुलिस ने...

खान सर की गिरफ्तारी की खबर निकली झूठी, पुलिस ने…

Published on

spot_img

Khan Sir’s Arrest News: बिहार के मशहूर कोचिंग संचालक और यूट्यूब क्रिएटर खान सर (Khan Sir) चर्चा में हैं। बड़ी संख्या में बीपीएससी परीक्षार्थी नॉर्मलाइजेशन (BPSC Candidates Normalization) के विरोध में धरने पर बैठे थे।

उनको प्रोत्साहित करने के लिए खान सर भी धरने में मौजूद थे। 6 दिसंबर को खान सर की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद विरोध के स्वर तेज हो गए थे। बाद में पटना के एसएसपी ने उनकी गिरफ्तारी की सूचना को गलत बताया था।

शनिवार 7 दिसंबर को खान सर के हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी सामने आई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अचानक खान सर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पटना पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी की झूठी खबर फैलाने के आरोप में एक्स अकाउंट ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ (Khan Global Studies) पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खान ग्लोबल स्टडीज को खान सर की टीम का सोशल मीडिया अकाउंट बताया जा रहा है। 6 दिसंबर को इस पर एक फोटो शेयर की गई थी, जिसमें खान सर पुलिस वालों के साथ नजर आ रहे थे।

बताया जा रहा था कि यह फोटो उनकी गिरफ्तारी के समय खींची गई थी। खान सर के गिरफ्तार होने की खबर आग की तरह फैल गई। हालांकि पटना के SSP ने खान सर के गिरफ्तार या हिरासत में होने की बात को अफवाह बताया था।

अब इस वायरल फोटो को अकाउंट से डिलीट कर दिया है। माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पटना पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए सोशल मीडिया हैंडल-‘खान ग्लोबल स्टडीज’ (Khan Global Studies) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

BPSC ने बदलाव से किया साफ इनकार

माना जा रहा है कि इसके बाद ही खान सर की वायरल फोटो को Delete किया गया है। पुलिस ने साफ कहा है कि खान सर शुक्रवार शाम को धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद गर्दनी बाग थाने आए थे।

सचिवालय-एक की अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) ने मीडिया को बताया कि खान सर को थाने से जाने के लिए कहा जा रहा था।

इस पर उन्होंने गर्दनीबाग थाने से अनुरोध किया कि उन्हें पुलिस वाहन में अटल पथ के पास उनके वाहन तक छोड़ा जाए। फिर पुलिस वाहन में उन्हें अटल पथ के पास छोड़ दिया, जहां उनकी कार खड़ी थी।

उन्हें न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया, लेकिन लोगों ने उन्हें पुलिस के साथ देखकर अपनी राय खुद बना ली।

बता दें पटना में बिहार लोक सेवा आयोग के ऑफिस के पास प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के एक बड़े समूह को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा था।

ये अभ्यर्थी 13 दिसंबर को होने वाली BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के नियमों में बदलाव को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। BPSC ने परीक्षा की प्रक्रिया में किसी भी तरह के बदलाव से साफ इनकार किया है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...