Homeझारखंडमहेंद्र सिंह धोनी से धोखाधड़ी मामले में अगली सुनवाई अब चार मई...

महेंद्र सिंह धोनी से धोखाधड़ी मामले में अगली सुनवाई अब चार मई को होगी

Published on

spot_img

Mahendra Singh Dhoni Fraud Case: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड (Arka Sports & Management Limited) के संचालकों की ओर से करोड़ों की धोखाधड़ी को लेकर दर्ज मामले में न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडे की कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई।

मामले में Mahendra Singh Dhoni की ओर से दस्तावेज पेश नहीं किया गया। इस पर कोर्ट ने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए सुनवाई की अगली तिथि चार मई निर्धारित की है।

इससे पूर्व 20 मार्च को कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेकर अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के संचालक मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास को समन जारी किया था।

साथ ही शिकायतकर्ता Mahendra Singh Dhoni को सात दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेज दाखिल करने का निर्देश दिया था।

महेंद्र सिंह धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के संचालक मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रांची सिविल कोर्ट में केस फाइल किया है।

मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास पर धोनी ने विश्वासघात करने और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपितों ने साल 2017 में धोनी को बताया था कि वे लोग धोनी के नाम से क्रिकेट एकेडमी और Sports Complex खोलेंगे। इसके बदले उन्हें फ्रेंचाइजी फीस देने की बात भी कही गई थी।

इसके बाद इन लोगों ने देशभर में महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर संस्थाएं खोलना शुरू कर दीं लेकिन इसके बारे में उन्होंने धोनी को कोई जानकारी नहीं दी। उन्हें एग्रीमेंट के अनुसार पैसे भी नहीं दिए गए।

इसके बाद 15 अगस्त, 2021 को एमएस धोनी ने उनके साथ हुआ करार खत्म कर दिया। इसके बावजूद वह एमएस धोनी के नाम पर Cricket Academy खोलते रहे।

इसके बाद इन्हें नोटिस भी भेजा गया लेकिन ये लोग इसे रोक नहीं रहे थे। इसके बाद उन्होंने Ranchi Civil Court में शिकायतवाद दर्ज कराया है। मामले में मिहिर दिवाकर गिरफ्तार हो चुका है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...